देश दुनिया की खबरें, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

रविवार, 27 सितंबर 2026
🟠👉आज से शुरू हो रहा है पितृपक्ष! अपने पूर्वजों, अपने पितरों के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करने की क्रिया का नाम ही श्राद्ध है!
🟠👉मन की बात का आज 138 वा एपिसोड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी और एशियाई गेम्स में भारत के प्रदर्शन के बारे में कर सकते हैं बात।
🟠👉25 रुपये लीटर मात्र पड़ेगा ईंधन का खर्च,नितिन गडकरी का दावा अक्टूबर में लांच होगी इथेनॉल से चलने वाली कर।
🟠👉विराट कोहली ने कहा है कि वह 2027 का आखरी वर्ल्ड कप खेलेंगे, उन्होंने कहा कि ट्राफी के लिए सब कुछ दांव पर लगा दूंगा, वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाने वाले विराट कोहली पहले बल्लेबाज हैं।
🟠👉रूस का UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन, सुरक्षा परिषद में 5 परमानेंट मेंबर, भारत 8 बार अस्थायी सदस्य रह चुका।
🟠👉आज रविवार होने के बावजूद बैंक खुलेंगे, ATM भी फ्री, सोमवार से सरकारी बैंक 3 दिन बंद रहेंगे; 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर।
🟠👉SIR में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर, विवाद के बाद चुनाव आयोग का फैसला; अब तक 30 राज्य-UT में 13.37 करोड़ नाम कटे।
🟠👉ज्यादा गरम चाय का शौक खतरनाक, 65°C से ज्यादा गर्म तो बढ़ता कैंसर का रिस्क, चाय, कॉफी, सूप हमेशा ठंडा करके ही पिएं।
🟠👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले- ईरान मुश्किल में, तभी होर्मुज खोलनाचाहते, हमने लोहे की दीवार जैसी नाकाबंदी की, 2 दिन पहले ईरान ने जंग खत्म करने का प्लान बताया था।
🟠👉चुनाव आयुक्त पर ममता का तंज-वे ज्ञानेश नहीं, गायब कुमार, वोटर्स के नाम काटे, उन्हें जाना होगा; राहुल का आरोप- चुनावों में फिक्सिंग की।
🟠👉आपने भरा ज्यादा प्रीमियम, फायदा एजेंट को मिला, नियम बदलेगा बीमा नियामक, कमीशन की सीमा तय होगी; ज्यादा रकम इन्वेस्ट होगी।
🟠👉’नो-UPI-डे’ की खबरों को राष्ट्रीय व्यापारी संगठन ने फेक बताया,कहा- ऐसा कोई ऐलान नहीं, 2-अक्टूबर को कुछ स्थानीय संगठन विरोध कर सकते हैं।
🟠👉ATM से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं, 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, पर डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी।
🟠👉’शांतिपूर्ण प्रदर्शन छात्रों का मौलिक अधिकार, सुरक्षा न्यायपालिका करेगी’,CJI सूर्यकांत बोले- कॉलेजियम की गोपनीयता जरूरी; कानून के छात्रों से पहली बार संवाद किया।
🟠👉नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें,राज्य में 36 साल से शराब बैन है; सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था- शराबबंदी से क्या मिला।
🟠👉पाकिस्तान में पुलिस चौकी के पास आत्मघाती हमला,कई की मौत, पाकिस्तानी तालिबान ने जिम्मेदारी ली; इस साल 900 से ज्यादा आतंकी हमले हुए।
🟠👉नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना POCSO के तहत अपराध। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर आरोपी बच नहीं सकता।
खेल समाचार
⛔👉🏏कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर, रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत Vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज।
⛔👉एशियन गेम्स में भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी में लगातार पांचवीं बार गोल्ड मेडल। पहली बार दो भारतीय स्क्वाश सिंगल्स के फाइनल में।
🕉आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो!