अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन मनाने भोपाल पहुंचे हजारों कांग्रेसजन

0 102

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मनाया जन्मदिन, केक काटकर बांटी मिठाइयां

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसजन भोपाल पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर उत्साह मनाया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इसके बाद केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अजय सिंह राहुल भैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अजय सिंह राहुल भैया सीधी जिले के लिए केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह हैं। कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ उनका वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन को लेकर कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

भोपाल पहुंचकर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रुद्र प्रताप सिंह बाबा, राजेंद्र भदौरिया, दान बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, कमलेश सिंह, कुमुदिनी सिंह, करुण सिंह, श्यामवती सिंह, शारदा सिंह, शिवकुमार गोंड, विवेक सिंह दीपू, प्रदीप सिंह दीपू, रजनीश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, ओमकार सिंह करचुली,रमेश साकेत, अरविन्द सिंह रोशन कृतिमा सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुंदरलाल सिंह, अरविंद तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, रामभिलाष पटेल, अशोक पनिका, प्रदीप परिहार, अजय सेंगर, रमेश सिंह, अशोक पनिका भाठा, नागेश्वर साकेत सहित हजारों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

*कांग्रेस भवन में भी धूमधाम से मनाया गया राहुल भैया का जन्मदिन*

 

जिला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस भवन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिठाइयां वितरित की और अजय सिंह राहुल भैया के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय सिंह राहुल भैया इसी तरह निरंतर जनसेवा के लिए सक्रिय रहें और क्षेत्र की जनता के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव बना रहे।

कांग्रेस भवन में प्रमुख रूप से महामंत्री जय सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हल्के सोनी, प्रवेश सिंह, सुनील सिंह, सानेंद्र सिंह, मोहम्मद बिलाल, धीरू बघेल, गोविंद गुप्ता सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment