पंचायत उप निर्वाचन के मद्देनजर 27 सितंबर से शुष्क दिवस

0 186

सीधी, 22 सितम्बर 2026। पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत 29 सितम्बर को होने वाले मतदान एवं मतगणना को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनपद पंचायत रामपुर नैकिन क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित किया है।

मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24(1) एवं वर्ष 2026-27 की आबकारी व्यवस्था की कंडिका 47.2 के प्रावधानों के तहत जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत कम्पोजिट मदिरा दुकान बुढ़गौना एफ-9 एवं बुढ़गौना सी-8 से मदिरा के क्रय, विक्रय, परिवहन एवं धारण पर प्रतिबंध रहेगा।

यह प्रतिबंध 27 सितम्बर 2026 को अपराह्न 3 बजे से 29 सितम्बर 2026 को मतदान समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित अस्थाई कुण्ड में ही करें

सीधी, 22 सितम्बर 2026। नगर पालिका परिषद सीधी ने नगरवासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की है। साथ ही गणेश उत्सव समितियों एवं नागरिकों से प्रतिमाओं का विसर्जन प्राकृतिक जलस्रोतों में नहीं करने की अपील की है।

नगर पालिका परिषद ने कहा कि नदी, नालों, तालाबों एवं अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों में प्रतिमा विसर्जन करने से जल प्रदूषण एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। जलस्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा एक्सीलेंस स्कूल मैदान में अस्थाई विसर्जन कुण्ड तैयार कराया गया है। नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों से छोटी-बड़ी सभी प्रतिमाओं का विसर्जन इसी निर्धारित कुण्ड में करने का अनुरोध किया गया है।

नगर पालिका ने पूजा सामग्री, फूल-माला, कपड़े, प्लास्टिक एवं अन्य सामग्री जलस्रोतों में नहीं डालने तथा इनका उचित निस्तारण निर्धारित स्थल पर करने की अपील की है। नगर पालिका ने नागरिकों से श्रद्धा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ गणेश महोत्सव मनाने में सहयोग की अपेक्षा की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment