आकांक्षी विकासखंड बजाग में Shose For Sole अभियान से बच्चों के कदमों को मिली नई रफ्ता

0 43

 

कलेक्टर ने बच्चों से संवाद कर जाना हाल, जूते पहनाकर बढ़ाया उत्साह; 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था के निर्देश

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

बजाग- आकांक्षी विकासखंड बजाग के दूरस्थ क्षेत्र बोंदर स्थित बापा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की पहल पर बच्चों के लिए विशेष Shose for Sole अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक तीन विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों को जूते वितरित किए जा चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

बापा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी। विद्यालय पेंड्रा से आए विठ्ठल दास उर्फ बापा द्वारा स्थापित किया गया था। विद्यालय में आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। यहां अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक लगभग 176 विद्यार्थी तथा कक्षा 6वीं से 8वीं तक 148 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों के लिए छात्र एवं छात्राओं के अलग-अलग छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विद्यालय एवं छात्रावास का भ्रमण कर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, रहने की सुविधाओं, भोजन, छात्रावास की व्यवस्थाओं और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित करने की समझाइश दी।

इस दौरान विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर के समक्ष अपनी इच्छाएं और आवश्यकताएं साझा कीं। कक्षा 11वीं और 12वीं के कुछ विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं आगे की पढ़ाई के लिए कोचिंग की आवश्यकता बताई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की बात को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विद्यार्थियों के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कोचिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बेहतर तैयारी कर उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ सकें।

Shose for Sole अभियान के तहत कलेक्टर ने बच्चों को स्वयं जूते पहनाकर उनकी सुविधा देखी और उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खड़े, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, बजाग एसडीएम सहित उपस्थित अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को अपने हाथों से जूते पहनाए। अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें पढ़ाई और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित करें और निरंतर मेहनत करें। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खड़े, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, बजाग एसडीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment