19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज का कांग्रेस भवन में होगा लाइव प्रसारण

ज्ञान सिंह ने महाविद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को किया आमंत्रित; शिक्षा, रोजगार और भविष्य के मुद्दों पर किया संवाद

0 252

 

इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से किए जाने वाले संवाद का लाइव प्रसारण जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर भवन, सीधी में किया जाएगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी युवाओं के सवालों, उनके अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।

 

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने शुक्रवार को ज्ञान महाविद्यालय सीधी पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उनके भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया और उनकी बातों को सुना।

 

ज्ञान सिंह ने छात्र-छात्राओं को 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं की आवाज और उनके सवाल लोकतंत्र में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं एवं युवा साथियों को आमंत्रित किया।

 

इस दौरान ज्ञान सिंह ने युवाओं को कार्यक्रम से संबंधित पंपलेट वितरित किए तथा अधिक से अधिक संख्या में जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर भवन, सीधी पहुंचकर राहुल गांधी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखने का आग्रह किया।

 

ज्ञान सिंह ने कहा कि युवाओं के शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े सवालों पर संवाद जरूरी है। छात्रों की गूंज युवाओं को अपनी बात रखने और उनके मुद्दों को सामने लाने का अवसर प्रदान करेगा। सीधी के छात्र-युवा भी बड़ी संख्या में जवाहर भवन पहुंचकर इस संवाद से जुड़ें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment