शाम 7 बजे जिलेभर में जलाया गया‘आशीर्वाद का दीया’, 5 लाख 3 हजार दीपों से रोशन हुआ डिंडौरी

0 31

 

आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया डिंडौरी, सेवा और विकास के संकल्प की रोशनी फैला 5 लाख 3 हजार दीप

 

नर्मदा डेम घाट पर जगमगाए 21 हजार दीप, जिले में प्रज्ज्वलित हुए करीब 5 लाख 3 हजार दीप

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

डिंडौरी-सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज शाम 7 बजे जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित नर्मदा डैम घाट सहित जिलेभर में लगभग 5 लाख 3 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। हितग्राही परिवारों के घरों के साथ प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक, सार्वजनिक एवं विकास से जुड़े स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

 

हितग्राही परिवारों से विकास की नई रोशनी तक, जगमगाया प्रमुख स्थल

 

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास कॉलोनियों, अमृत सरोवर एवं जल संरचनाओं, प्रमुख चौराहों, नव-निर्मित अधोसंरचनाओं, जन-औषधि केंद्रों, आयुष्मान अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों एवं सामुदायिक केंद्रों सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जनभागीदारी के माध्यम से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में निर्धारित संख्या में दीप जलाकर ‘सेवा से संकल्प, जनभागीदारी से विकास’ का संदेश दिया गया।

 

जनभागीदारी से बनेगा सेवा और विकास का उत्सव

 

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं से लाभान्वित परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव और जिले में हो रहे विकास को दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शित किया। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सेवा, सहयोग और विकास की भावना को मजबूत किया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिंडौरी जिले में भी कार्यक्रम को लेकर जनमानस में अपार उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित नर्मदा डेम घाट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए लगभग 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए। हजारों दीपों की रोशनी से नर्मदा तट जगमगा उठा और वातावरण श्रद्धा, उत्साह एवं जनभागीदारी से भर गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत डिंडौरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्रामों, नगरीय क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मिलाकर पूरे जिले में लगभग 5 लाख 3 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जिलेवासियों ने सेवा, संकल्प, सकारात्मकता और सामाजिक एकजुटता की भावना को अभिव्यक्त किया। नर्मदा तट पर सजे दीप जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प का आकर्षक प्रतीक बने।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, एमपीआरडीसी प्रमुख सचिव श्री भरत यादव, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment