खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में      बुधवार, 16 सितंबर 2026

0 74

🔴👉गजब फैसला, पहले रोग लगाया अब ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज या नहीं, स्पष्ट नहीं। UPI के बड़े व्यापारिक भुगतान पर लगेगा 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से होगा लागू। इसका असर सीधा ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा।

🔴👉सीधी सिंगरौली सांसद को लीला साहू द्वारा खुली चुनौती देते हुए कहा गया है कि रावण की तरह बिखर जाएगा सारा साम्राज्य। मामला सड़क बनवाने का।

🟠👉राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपीआई पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया है।

🟠👉अब मध्य प्रदेश की सड़कों पर 25 सितंबर से चलेंगी सरकारी बसें।

🟠👉अनूपपुर और शहडोल में उन्नयित 4 हाई स्कूल के लिए 36 नियमित पदों की हुई स्वीकृति।

🟠👉गूगल रिसर्चर बोले-इंसानी नस्ल खत्म कर देगा एआई। खतरा टालने के लिए बहुत कम समय,4 साल में मामूली से हैकर बने एआई एजेंट्स।

🟠👉 पाकिस्तान ने ‘मोस्ट वॉन्टेड’ मसूद अज़हर पर बढ़ाई इनामी रकम।

🟠👉सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख फाइनल, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे।

🟠👉CJI बोले- राजपाल यादव एक्टिंग में माहिर, भरोसा करना मुश्किल,चेक बाउंस मामले में आखिरी मौका दिया; कोर्ट से 14 बार आदेश, राजपाल ने नहीं माना।

🟠👉बंगाल उपचुनाव में नंदीग्राम में भाजपा का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत पीए की मां को उतारा मैदान में, रेजीनगर से शाखारव सरकार उम्मीदवार।

🟠👉 मेटा बच्चों से जुड़े यौन शोषण मामलों की जानकारी देगा,भारतीय एजेंसियों को रिपोर्ट करेगा, सरकार से बातचीत के बाद रजामंदी।

🟠👉अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं।

🟠👉होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव,समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराया तेल टैंकर, ईंधन की कीमतें बढ़ने की आशंका।

🟠👉दिल्ली के 99% पीजी आवासों के पास फायर एनओसी नहीं, क़रीब एक-तिहाई के नक्शे भी मंज़ूर नहीं।

🟠👉मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या, फार्महाउस भी जलाए गए।

🟠👉भ्रष्टाचार के ‘कुबेर’ पर कस गया शिकंजा, भुसावर JEN गोविन्द प्रसाद के ठिकाने से जमीनों का अंबार, नोटों की गड्डियां और चांदी की सिल्लियां जब्त।

खेल समाचार

⛔👉🏏भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रही तीन T20 क्रिकेट सीरीज के दूसरे टी20 में टीम इंडिया की 7 विकेट से जीत, सीरीज पर 2-0 से बनाई बढ़त।

⛔👉🏑महिला जूनियर एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

❤️‍🩹आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment