प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल 10-11 सितंबर को सीधी प्रवास पर

0 387

सिहावल में सांदीपनि विद्यालय के उद्घाटन सहित छात्रावास का करेंगे लोकार्पण, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष का भी करेंगे उद्घाटन

सीधी, 09 सितंबर 2026।

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल 10 एवं 11 सितंबर को सीधी जिले के प्रवास पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 10 सितंबर को शाम 7 बजे परसिली रिसोर्ट सीधी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 11 सितंबर को प्रातः 10 बजे वे परसिली से सिहावल के लिए रवाना होंगे तथा 11.30 बजे सिहावल पहुंचेंगे।

सिहावल में प्रभारी मंत्री शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान युवा संवाद, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, हितलाभ वितरण तथा शासकीय जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास सिहावल के लोकार्पण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

दोपहर 2.30 बजे वे सिहावल से सर्किट हाउस सीधी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से भेंट और चर्चा करेंगे।

इसके बाद अपराह्न 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे प्रभारी मंत्री बिजुरी, जिला अनूपपुर के लिए रवाना होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment