CDO ने ग्राम सचिवालय का किया औचक निरीक्षण

0 46

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर में उत्कृष्ट द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी ने भावलखेड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत दाउदपुर उर्फ मुरादगाँव के ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सचिवालय में स्थापित डिजिटल पुस्तकालय यानी बाल एवं किशोर पुस्तकालय का भी जायजा लिया।

 

 

निरीक्षण के दौरान डिजिटल पुस्तकालय में बच्चे पुस्तकें पढ़ते हुए मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के लिए उपलब्ध पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं ग्राम सचिवालय परिसर में साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

सीडीओ ने ग्राम पंचायत के अभिलेखों को ग्राम सचिवालय में सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment