खबरें देश दुनिया की सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 65

गुरुवार 03 सितंबर 2026

🟥👉रीवा हादसा➖रीवा में गुढ़ के पास बदवार में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 30 लोग घायल हैं, जिनमें कुछ लोग गंभीर अवस्था में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस भयानक एक्सीडेंट पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

🟥👉आफत की बारिश➖अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट।

🟠👉अब मध्य प्रदेश में पंचायतों को संभालना होगा पूरा सिस्टम, नल जल के बदलेंगे नियम।

🟠👉अब समझौता नहीं➖ईरान पर हमलों के बाद ट्रंप का ऐलानः ‘अब समझौते में कोई दिलचस्पी नहीं, होर्मुज पर अमेरिका का फुल कंट्रोल।

🟠👉दावा➖ईरान का दावा, जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, बड़ी संख्या में मारे गए अमेरिकी सैनिक

🟠👉तिब्बत में भीषण बाढ़ से 21 लोगों की मौ’त, 541 लापता; भारत के 49 नागरिक भी शामिल।

🟠👉नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई, हजारों लापता लोगों की तलाश जारी।

🟠👉राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO।

🟠👉चेतावनी➖’पाकिस्तान का विश्व के नक्शे पर नामोनिशान नहीं रहेगा’, SCO की तस्वीर से पीएम मोदी को हटाने पर पाक PMO को सीधे चेतावनी।

🟠👉मध्य प्रदेश में किसानों की बल्ले-बल्ले, अब दिन में 10 घंटे मिलेगी बिजली; हुआ बड़ा ऐलान।

🟠👉मिसाइलें बनाने में ईरान की मदद कर रहा रूस, US के खिलाफ हो सकती हैं इस्तेमाल।

🟠👉पाकिस्तान में तोड़ा गया 100 साल पुराना मंदिर, MEA ने शहबाज सरकार को जमकर सुनाया।

खेल समाचार।

🔴👉🏏भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी ने वेन्यू और तारीख का किया एलान, दो शहरों में होंगे मैच।

🔴👉🏏महिला एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला हांगकांग से होगा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार दोनों की भिड़ंत, भारतीय महिला टीम इंडिया जीती तो पहुंचेगी सीधे सेमीफाइनल में।

❤️‍🩹आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment