मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, भरभराकर गिरा घर; मवेशियों की मौत, अन्न-गल्ला भी बहा

बहरी तहसील के ग्राम पूजौही का मामला, पीड़ित सवाई लाल साहू ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
सीधी/बहरी। बहरी थाना एवं तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरौही के ग्राम पूजौही में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। लगातार तेज बारिश के चलते सवाई लाल साहू का घर गिर गया, जिससे परिवार के सामने रहने और जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मवेशियों की भी मौत हो गई, जबकि घर में रखा अन्न-गल्ला पानी के तेज बहाव में बहकर नष्ट हो गया। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
पीड़ित सवाई लाल साहू ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन एवं उचित राहत-मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
स्थानीय स्तर पर भी मांग उठ रही है कि बारिश से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में राहत मिल सके।
⚠️ बारिश से प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मदद की उम्मीद जताई है।