रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पवन एक्सप्रेस बस और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत

0 376


रीवा/सीधी। रीवा-सीधी हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पवन एक्सप्रेस बस और बल्कर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि हादसे में दर्जनभर से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अमले के भी घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना है।
फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से हादसे की वास्तविक स्थिति, घायलों की संख्या और मृतकों की पहचान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
नोट: यह खबर प्रारंभिक/सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद मृतक एवं घायलों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment