श्री कामधेनु गोशाला में 2 सितंबर को होगा बलराम प्राकट्योत्सव

0 194

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

 

 

डिंडौरी-हलधर भगवान बलराम के प्राकट्योत्सव के अवसर पर 2 सितंबर 2026 को जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री कामधेनु गोशाला, ग्राम मानपुर, विकासखंड समनापुर, जिला डिंडौरी में होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बलराम के कृषि, गौसेवा एवं धर्म से जुड़े आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा कृषक एवं ग्रामीण समाज में कृषि और गौपालन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भगवान बलराम को हल धारण करने के कारण ‘हलधर’ कहा जाता है और उनका स्वरूप कृषि एवं श्रम की गरिमा का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में भगवान बलराम की पूजा-अर्चना एवं प्राकट्योत्सव से जुड़े धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही गौसेवा एवं कृषि संस्कृति के महत्व पर भी संदेश दिया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment