माह से फरार नाबालिग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

0 359

सीधी। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को नाबालिग के परिजनों ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई थी। तलाश के दौरान वह पुराने बस स्टैंड के पास एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर मिली, जबकि युवक मौके से फरार हो गया था।

परिजनों की शिकायत और नाबालिग के कथन के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगातार तलाश करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधि अनुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में SI प्रीति, HC रन बहादुर, बालेन्द्र एवं आरक्षक प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी (IPS) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment