जन विश्वास अभियान शिविर में पशुपालकों को योजनाओं की दी गई जानकारी

0 54

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

 

डिंडौरी-मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 29 अगस्त 2026 को ग्राम गौरा कन्हारी, विकासखंड समनापुर में आयोजित शिविर में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से पशुपालकों को विभागीय योजनाओं एवं पशुपालन गतिविधियों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में 15 पशुपालकों को औषधि वितरण, 15 पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के आवेदन 2 पशुपालकों को बकरी पालन तथा 2 पशुपालकों को चारा बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने तथा पशुधन की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में संचालित पशु चिकित्सालय समनापुर एवं पशु चिकित्सालय बजाग का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment