सपही के जर्जर राशन गोदाम में रखा खाद्यान्न हो रहा गीला, हितग्राहियों में आक्रोश

0 156

रिपोर्ट➖नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

 

सीधी-जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुबरी सपही में स्थित राशन वितरण गोदाम भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन की छत से पानी का रिसाव होने के कारण गोदाम में रखा खाद्यान्न गीला होकर खराब हो रहा है। गीला खाद्यान्न हितग्राहियों को वितरित किए जाने से उनमें भारी आक्रोश एवं नाराजगी देखी जा रही है।

 

क्षेत्रीय समाजसेवी मृत्युंजय प्रसाद गौतम ने बताया कि उक्त राशन वितरण गोदाम भवन का निर्माण वर्ष 2015-16 में लगभग 6 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। लेकिन पिछले वर्ष से भवन में पानी का रिसाव लगातार हो रहा है।

 

इसके बावजूद अब तक भवन की आवश्यक मरम्मत अथवा खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि राशन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि गोदाम में पानी का रिसाव इसी तरह जारी रहा तो बड़ी मात्रा में खाद्यान्न खराब होने की आशंका है। साथ हीहितग्राहियों को खराब अथवा गीला खाद्यान्न मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ रही है।

 

मृत्युंजय प्रसाद गौतम ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए तथा तब तक खाद्यान्न को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment