खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में सोमवार, 31 अगस्त 2026

🔴👉नेताओं की चुप्पी ➖सीधी में चुरहट के समीप यूजीसी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन करते हुए सोन नदी में जाकर शासन प्रशासन के खिलाफ सवर्ण समाज के लोगों द्वारा आत्मा की शांति के लिए मुंडन के साथ किया गया पिंडदान। जताई गई भारी नाराजगी।
🔴👉सीधी सिंगरौली मार्ग में बाढ़ से खाखनपुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन द्वारा जारी हुआ युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य, आवा गमन पर अभी भी रोक। वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह।
🟠👉शिक्षकों का इंतजार खत्म➖ मध्य प्रदेश के 7000 शिक्षकों की आज सोमवार से शुरू होगी पद स्थापना।
🟠👉 सर्वोच्च सम्मान➖ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
🟠👉 बोले राजनाथ➖अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात आज पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।
🟠👉 ऐतिहासिक समझौते ➖उज्बेकिस्तान से मिलेगा यूरेनियम, चलेगा भारत का UPI; 11 ऐतिहासिक समझौते।
🟠👉 ट्रंप टैरिफ की काट➖ ट्रंप के टैरिफ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकाली काट, बदली विदेश नीति;US के अखबार ने भी की तारीफ।
🟠👉राहुल गांधी पर एफ आई आर➖उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ FIR,शुद्धीकरण विवाद में SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; श्री राम सेना बोली- दलितों का अपमान किया।
🟠👉 समय पर नहीं चला पता➖नेपाल बाढ़, लोगों को 7:30 बजे खतरे का पता चला,अलर्ट डेढ़ घंटे बाद आया; आरोप- चीन ने नहीं चेताया, वरना सैकड़ों जानें बच जातीं।
🟠👉 फिर मार्च➖कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती,तीन मांगे अभी अधूरी; 5 सितंबर को CJP का दिल्ली में फिर मार्च।
🟠👉कठोर कानून➖CJI बोले-गंभीर मामलों में न्यायपालिका संसद का इंतजार नहीं करती,डिजिटल अरेस्ट पर खुद संज्ञान लिया; केंद्र को कठोर कानून बनाने के लिए कहा।
🟠👉जवाबी कार्रवाई➖अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना।
🟠👉 टेंशन➖चीन और पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन, रूस ने भारत को दिया ऑफर, 5 और ‘सुदर्शन’ देने को तैयार।
🟠👉 खुलेगा राज➖दूसरी दुनिया पर NASA की नजर, 16 लाख KM दूर भेजा टेलीस्कोप; खुलेगा सबसे बड़ा राज।
🟠👉भयावह ➖नेपाल बाढ़ की भयावह रिपोर्, अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग।
🟠👉तबाह➖नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से 200 अरब रुपये का नुकसान, बुनियादी ढांचा तबाह।
खेल समाचार
⛔👉🏏महिला एशिया कप➖भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा।
❤️🩹आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️🩹