जनजाति कल्याण केंद्र शहपुरा में पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण

0 51

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

 

डिंडौरी- पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे एवं एसडीओपी श्री अजय तिवारी ने जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव पहुंचकर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

 

पौधरोपण के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री खरे ने केंद्र स्थित गौशाला का भ्रमण किया तथा नंदी बैल एवं गायों को चारा खिलाया। इसके बाद उन्होंने जनजाति कल्याण केंद्र का भ्रमण कर यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

 

कार्यक्रम के दौरान श्री सतीश चौबे, डॉ. हरिशंकर मरकाम, श्री श्याम जी वनमाली, श्री जामसिंह शैंडे, श्री धरम सिंह मरावी, श्री अमित साहू, श्री यशवंत सिंह लोधी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment