खबरें देश-विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में ओम नमः शिवाय,बुधवार, 26 अगस्त 2026

🟥👉चीनी की कीमत घटकर हुई ₹55 प्रति किलो, सरकार ने किया दावा, एक्स मिल भाव में 18 प्रतिशत की गिरावट। हालांकि इसका असर अभी खुदरा बाजार में देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन और भी दाम घटने के आसार।
🟥👉सीधी के कलेक्टर विकास मिश्रा गांव गांव पहुंचकर अतिवृष्ट से नुकसान का जायजा लेते हुए राहत पहुंचाने के दे रहे निर्देश।
🟥👉आंधी, बारिश और गर्मी का चल रहा खेल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जारी किया गया अलर्ट, जबकि राजस्थान में बढ़ रहा तापमान।
🟥👉अनूपपुर विधायक विशाहू लाल सिंह को बनाया गया विधानसभा समिति का सभापति।
🟠👉अब गांव में ही मिलेगा रोजगार केंद्र ने शुरू किया “मिशन समृद्ध गांव” गरीबी खत्म करने का लक्ष्य।
🟠👉ट्रंप का शिकंजा➖डिजिटल करंसी से सोने और शिपिंग तक,ट्रंप ने ईरान पर चौतरफा आर्थिक शिकंजा कसा, भारत का अरबों का कारोबार भी होगा प्रभावित।
🟠👉मंथन ➖चीन में डोभाल-वांग यी खास मुलाकात; बॉर्डर विवाद और रिश्तों पर किया गंभीर मंथन।
🟠👉आतंकी गिरफ्तार➖जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार,हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए।
🟠👉निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों➖रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्योंअल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते, बेटियों को कम न आंकें।
🟠👉गडकरी बोले➖नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय,अब पहले जितना काम नहीं कर सकता; बाद में सफाई- इसका राजनीति से लेना-देना नहीं।
🟠👉मिसाइल➖मिसाइल तकनीक निजी कंपनियों को देने की मंजूरी।
🟠👉 बदल कानून➖देखभाल नहीं करने वाले बच्चे को बेदखल कर सकेंगे मां-बाप, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बदला कानून।
🟠👉ईरान-अमेरिका वार्ता➖मध्यस्थता के लिए तेहरान पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर।
🟠👉स्वाइन फ्लू ➖ दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस; एनसीआर के अस्पताल अलर्ट मोड में।
खेल समाचार
🔵👉भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक, श्रीलंका का स्कोर 265/8 रहा। अभी भी भारत 238 रन से आगे।
🩵आप का दिन शुभ, सुखद,सुंदर और मंगलमय हो🩵