श्रवण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर शिव मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

0 63

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। श्रवण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना मदनापुर क्षेत्र के फिरोजपुर डुंडा स्थित शिव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था भी परखी गई।

 

क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रवण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment