संबल 2.0 योजना के तहत डिंडोरी के 351 हितग्राहियों को 7.46 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि वितरित

0 76

 

डिंडौरी : 24 अगस्त,2026

 

मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री निवास ‘समत्व’ से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया। इस दौरान डिंडोरी जिले के 351 हितग्राहियों के खातों में कुल 7 करोड़ 46 लाख रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई।

योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत बजाग के 55 हितग्राहियों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये, जनपद पंचायत डिंडोरी के 66 हितग्राहियों को 1 करोड़ 40 लाख रुपये, जनपद पंचायत करंजिया के 35 हितग्राहियों को 78 लाख रुपये, जनपद पंचायत समनापुर के 44 हितग्राहियों को 90 लाख रुपये तथा जनपद पंचायत अमरपुर के 13 हितग्राहियों को 26 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार जनपद पंचायत मेहंदवानी के 17 हितग्राहियों को 36 लाख रुपये, जनपद पंचायत शहपुरा के 112 हितग्राहियों को 2 करोड़ 36 लाख रुपये, नगर परिषद डिंडोरी के 7 हितग्राहियों को 16 लाख रुपये तथा नगर परिषद शहपुरा के 2 हितग्राहियों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला एनआईसी कक्ष में देखा गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबल 2.0 योजना के हितग्राही उपस्थित रहे। संबल 2.0 योजना के माध्यम से पात्र श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment