जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का हुआ आयोजन

रोजगार मेला में 121आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन
रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिंडौरी-जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डिंडौरी में जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शासकीय आईटीआई डिंडौरी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। रोजगार मेला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरया के मुख्यातिथय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने चयनित आवेदकों को कंपनी द्वारा प्रदत्त पत्र प्रदान किया।
रोजगार मेले में आई 11 कंपनियों में भाग लेने के लिए कुल 469 आवेदक उपस्थित हुए जिनमें से कंपनियों के द्वारा 121 युवाओं का चयन किया गया। मेले में शिवशक्ति एग्रीटेक जबलपुर 08, एलआईसी डिंडौरी 16, जीआईएस इंडिया पुणे 17, फबचेयर 14, परम फाउंडेशन 05, कैरोस ट्रेनिंग सेन्टर हैदराबाद 25, मंजू सिक्योरिटी सर्विस छिंदवाड़ा 02, एसआईएस अनूपपुर 13, Carrer Piiars और Aamdhane ने 10 सहित कुल 121 आवेदकों का चयन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।