हीरोपंती करना पड़ा महंगा, जोरदार हादसे में चार लोग बाल-बाल बचे

बहरी। थाना बहरी अंतर्गत तरका क्षेत्र में सोमवार शाम एक जोरदार सड़क हादसा हो गया। हादसे में वाहन सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और हीरोपंती भारी पड़ गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए आगे आते हुए घायलों को संभाला और उपचार की व्यवस्था कराने में सहयोग किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज मुहैया हो सका।
फिलहाल हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की है।