08 गैस सिलेंडर और अल्टो कार के साथ गैस गोदाम चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0 123

सिंगरौली, 04 अगस्त 2026। थाना बरगवां पुलिस ने गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 08 भरे हुए गैस सिलेंडर तथा वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार (UP64L8805) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को ग्राम पचौर निवासी विनोद कुमार द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की रात अज्ञात चोर एफडी इंडेन गैस गोदाम की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे, ताला तोड़कर 10 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 503/2026 के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा एसडीओपी मोरबा सुश्री रोशनी कुर्मी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए 08 गैस सिलेंडर (कीमत लगभग ₹28,000) तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की अल्टो कार (कीमत लगभग ₹3 लाख) बरामद कर ली।

इस मामले में पुलिस ने दीपक पनिका (20 वर्ष), निवासी ओडगड़ी, मोहित गुप्ता (34 वर्ष), निवासी बड़ोखर तथा विधि विरुद्ध बालक (बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उप निरीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह, आरक्षक अरविन्द यादव एवं महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment