जनसुनवाई में एसपी षियाज़ के.एम. ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सिंगरौली, 04 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें व्यक्तिगत रूप से सुनीं।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए कई मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं अन्य प्रकरणों में निष्पक्ष जांच एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के संवेदनशील, पारदर्शी एवं त्वरित निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक शिकायत का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।