मुंशी प्रेमचंद क्रिएटिव राइटिंग अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए डाॅ मुन्नालाल देवदास
गीत साहित्य और क्रिएटिव राइटिंग इनोवेशन पर 20 वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक -डाॅ देवदास

– छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डाॅ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार 2020 से सम्मानित
छत्तीसगढ़ के नवाचारी शिक्षाविद राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कवि गीतकार,साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. मुन्नालाल देवदास को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गोल्डन एरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मुंशी प्रेमचंद क्रिएटिव राइटिंग अवार्ड – 2026 से सम्मानित किया गया है ।
यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. देवदास को उनकी असाधारण रचनात्मकता, साहित्यिक उत्कृष्टता और मौलिक लेखन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति शिक्षा साहित्य को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है।
इस संदर्भ में बताना चाहेंगे कि डॉ. देवदास गीत साहित्य और क्रिएटिव राइटिंग इनोवेशन के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड और अनेक राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। वे अपने लेखन और शिक्षण के माध्यम से समाज में बौद्धिक और रचनात्मक चेतना जगाने का निरंतर कार्य कर रहे है ।
गोल्डन एरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी प्रमाण पत्र में कहा गया है कि डॉ. देवदास का समर्पण मुंशी प्रेमचंद द्वारा स्थापित कालजयी मूल्यों को आगे बढ़ाता है। प्रेमचंद का कथन – साहित्य समाज का दर्पण है – उनके लेखन में स्पष्ट रूप से झलकता है।
डॉ. देवदास को यह सम्मान साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146 वी जयंती पर 31 जुलाई 2026 को प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़, मम राजीव लोचन जिला मानस संघ गरियाबंद, गुरुकुल आवासीय विद्यालय सिरकट्टी आश्रम, कौशल्या माता मंदिर समिति चंदखुरी,
क्षेत्र के साहित्यकारों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत कोपरा वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. देवदास को बधाई और शुभकामनाएं दी है । लोगों का मानना है कि उनका लेखन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और साहित्य व मानवता के उत्थान में योगदान देगा।