घोसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन

0 63

घोसी ( जहानाबाद) घोसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने फीता काटकर शीलापट का अनावरण कर किया! इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव नयन उर्फ राजू शर्मा , विनोद केशरी, समेत स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थे! इस अवसर पर स्थानीय विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं! जहां आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का जादा से ज्यादा लाभ मिल सके! इस दौरान उन्होंने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के घोसी,हुलासगंज, मोदनगंज प्रखंड के दस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया है जहां घोसी प्रखंड के देहुनी ,सोनवां नंदना,कोर्रा , वहीं हुलासगंज प्रखंड के मुरगांव,सुकियामा, जवकी मोदनगंज प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंधुगंज, गढ़ जलालपुर, अनंतपुर, शादीपुर मुख्य रूप से शामिल हैं! जहां सुदुरवर्ती इलाकों के ग्रामीण मरीजों का बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया होगी!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment