सीधी में ऑटो और पिकअप की भीषण टक्कर, 12 यात्री घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार

कुकुड़ीझर गांव के पास हुआ हादसा, आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में उपचार जारी

0 209

 

सीधी | 22 जुलाई 2026

सीधी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुड़ीझर गांव के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरे ऑटो और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में करीब 12 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और डायल-112 पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल करीब एक दर्जन लोगों में से आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment