शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 85

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार ने बताया कि 9 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी साजिद पुत्र स्व. इश्तियाक, निवासी मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा, शाहजहाँपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

सोमवार को पुलिस टीम वांछित आरोपी की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को लोधीपुल से हथौड़ा की ओर जाने वाले पुल के अंतिम छोर से दोपहर करीब 12:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में निरीक्षक अपराध विनोद कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment