खबर का असर: प्राइड इंडिया न्यूज़ की खबर के बाद बस्तरा पंचायत में शुरू हुआ सीसी रोड निर्माण कार्य

0 150

शहपुरा (डिंडोरी)। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्तरा में बिना सीसी रोड निर्माण कार्य कराए लगभग 2 लाख 6 हजार रुपये की राशि आहरित किए जाने का मामला प्राइड इंडिया न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।

 

समाचार के प्रकाशन के बाद मामले का असर देखने को मिला। संबंधित जिम्मेदारों द्वारा ग्राम पंचायत बस्तरा में रुका हुआ सीसी रोड निर्माण कार्य पुनः शुरू करा दिया गया है। कार्य स्थल पर निर्माण गतिविधियां प्रारंभ होने से ग्रामीणों में संतोष देखा जा रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन एवं पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने मामले को गंभीरता से लिया, जिसके परिणामस्वरूप अब सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

 

हालांकि, ग्रामीणों ने बिना निर्माण कार्य कराए राशि आहरित किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

 

— जिला ब्यूरो, मनोज कुमार यादव

प्राइड इंडिया न्यूज़

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment