नहर से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

पनवार चौहान टोला में मची अफरा-तफरी, सोन घड़ियाल अभयारण्य के गऊघाट में सुरक्षित छोड़ा गया मगरमच्छ

0 213

 

 

सीधी। जिले के पनवार चौहान टोला गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मगरमच्छ नहर से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना तत्काल वन विभाग के कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी प्रीति अहिरवार के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अभियान चलाया तथा मगरमच्छ का सफलतापूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास सोन घड़ियाल अभयारण्य के गऊघाट में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू अभियान में वनपाल पंकज मिश्रा, राधे साकेत, संजीव सोनकर तथा वनरक्षक कृष्णकुमार पनिका एवं वृजेंद्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी वन्यजीव के रिहायशी क्षेत्र में आने की सूचना मिले तो उसे स्वयं पकड़ने या छेड़ने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आमजन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment