मारपीट में युवक की मौत के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई

0 102

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बहादुरपुरा स्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर एवं राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में की गई।

 

पुलिस ने बताया कि 3 फरवरी 2026 को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सदर बाजार थाने में मुकदमा संख्या 56/2026 दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तों ने वादी के भाई के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे की धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई जारी रखी गई।

 

8 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बहादुरपुरा स्थित पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास घेराबंदी कर अभिषेक पुत्र राजपाल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से शिवपुरी नवदिया, थाना बीसलपुर (जनपद पीलीभीत) का निवासी है और वर्तमान में बहादुरपुरा, थाना सदर बाजार क्षेत्र में रह रहा था।

 

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, मोबाइल कवर में रखे 270 रुपये तथा आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद हुई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

इस गिरफ्तारी में निरीक्षक विनोद कुमार यादव एवं आरक्षी गौरव कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment