बजरंग दल सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वास्थ्य परीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट➖नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी 05 जुलाई
विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत के अंतर्गत जिला सीधी में बजरंग दल के सेवा सप्ताह का शुभारंभ विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक सिंह ने की। इस अवसर पर विभाग मंत्री पुजेरी लाल मिश्र एवं विभाग संयोजक शैलेन्द्र सिंह (मिस्टर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेवा सप्ताह के तहत पूजा पार्क गेट के सामने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. रविशंकर शुक्ल एवं डॉ. विवेक तिवारी ने लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं शुगर की जांच की। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने संतुलित खान-पान, नियमित दिनचर्या तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
इसके बाद सरस्वती विद्यालय, मड़रिया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गणेश सिंह ने समाज से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सके। कार्यक्रम में बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला, नगर तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख धीरेश मिश्र द्वारा दी गई।
सादर प्रकाशनार्थ
अनिल मिश्रा
सीधी
मो. 7999198846