नाबालिक किशोरी को पहले फैसला कर ले जाने और पॉक्सो मामले में वांछित बाल अपचारी को कलान पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

0 50

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर, 4 जुलाई। कलान थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे आँधीदेई तिराहे के पास मंदिर के पीछे से बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया।

 

पुलिस के अनुसार, 17 जून को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया तथा उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज और धमकी दी गई। बाद में 23 जून को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान और शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3/4(2)/5(L)/6 भी बढ़ाई गईं।

 

चूंकि आरोपी बाल अपचारी है, इसलिए उसकी पहचान गोपनीय रखी गई। पुलिस ने उसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप बाल मित्र कक्ष में रखा और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप रावत आदि शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment