Breaking News

नगर परिषद शहपुरा में सीएमओ रीना राठौर निलंबित, दिनेश कुमार घानेश्वर को अतिरिक्त प्रभार

0 169

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

 

 

डिंडौरी, 30 जून 2026।

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के आदेशानुसार नगर परिषद शहपुरा में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती रीना राठौर को पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

सीएमओ का पद रिक्त होने के कारण कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना होने तक नगर परिषद कंटगी, जिला बालाघाट में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक श्री दिनेश कुमार घानेश्वर को नगर परिषद शहपुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment