दहेज उत्पीड़न व पत्नी की मौत के मामले में वांछित पति गिरफ्तार

0 59

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में वांछित अभियुक्त राजकमल (27) पुत्र राजेश निवासी ग्राम रतनपुर कुंडा, थाना पुवायाँ को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को मृतका के पिता की तहरीर पर थाना पुवायाँ में मुकदमा संख्या 359/26, धारा 352/85/80(2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति, सास, ससुर, ननद और अन्य रिश्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

आरोप है कि विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि पति राजकमल दूसरी शादीशुदा महिला को अपने साथ ले गया था तथा इसके बाद भी वह मृतका को फोन और संदेश भेजकर परेशान करता रहा। इससे आहत होकर विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे 15 जून 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।

 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह 10:48 बजे बड़ागांव बाईपास के पास से राजकमल को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन गौतम, कांस्टेबल जरनैल सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment