कटरा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कटरा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम जल्लापुर से लगभग 200 मीटर पहले शीशम के पेड़ के पास झाड़ियों से सत्यपाल पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम अलियापुर, थाना कटरा, को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना कटरा में मु0अ0सं0 198/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।