मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

0 74

दरगाह शरीफ पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चैतूपुरवा, पहाड़ा, पक्कड़ वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सल्लू उर्फ सलमान पुत्र हसीब, निवासी हमीनपुर, खैरेटिया थाना रामगांव, जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल नंबर UP 53 BX 0834 बरामद की। वाहन के चेसिस नंबर MBLHA10BFFHF29429 तथा इंजन नंबर HA10ERFHF29SS1 की भी पुष्टि की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना दरगाह शरीफ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट : सुभाष कुमार विश्वकर्मा

ब्यूरो चीफ, प्राइड इंडिया न्यूज़, बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment