शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के सम्मान में विद्यालय का हो नामकरण, विधायक ऋतुराज कुमार

0 231

पटना ! घोसी के माननीय विधायक ऋतुराज कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर अपने क्षेत्र के शहिद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के नाम पर विद्यालय का नामकरण करने की मांग की है! इस दौरान माननीय विधायक ने उनके छोटे भाई अभिषेक कुमार को सरकारी नौकरी देने की मांग की है! जिससे की परिवार का आर्थिक स्थिति सवल हो सके! उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से हुलासगंज प्रखंड के बनबरीया गांव का रहने वाला सुभम कुमार एक साधारण परिवार का एक युवक एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट था, जिसका विमान असम के जोरहाट में दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिससे पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी! जिसकी सर्वोच्च बलिदान देश सेवा के लिए समर्पित था! और ऐसे वीर सपूत के सम्मान में विद्यालय का नामकरण शुभम कुमार के नाम हों! यहां बता दें कि माननीय विधायक ने शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात कर उच्च विद्यालय का नामकरण शुभम कुमार के नाम करने की भी अपील की है, ताकि आने वाले समय में छात्र छात्राओं में देश के प्रति समर्पित भाव एवं अनुशासन और देश प्रेम की भावना विकसित हो सकें!

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment