सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष कॉम्बिंग गश्त में 37 फरार आरोपी गिरफ्तार

0 159

सीधी, 22 जून 2026। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीधी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त के दौरान 37 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 11 स्थाई वारंटी और 26 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में 21-22 जून 2026 की दरम्यानी रात्रि जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दबिश देकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 32 गुंडा बदमाशों और 24 निगरानी बदमाशों की भी सघन जांच की। सभी को कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल न होने की कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी एवं अन्य गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की तलाश कर प्रभावी कार्रवाई की जाती है।

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे।

✍️ Pride इंडिया News

“सच के साथ, जनता के बीच”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment