63 लीटर अवैध देशी शराब सहित कार चालक गिरफ्तार
बहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 350 पाव शराब बरामद

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी
दिनांक : 15 जून 2026
सीधी जिले की थाना बहरी पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक कार चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त आल्टो कार क्रमांक MP 53 ZA 6057 भी जप्त कर ली है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14-15 जून 2026 की रात्रि में थाना बहरी पुलिस की गश्ती टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आल्टो कार में अवैध शराब लोड कर अमिलिया से सीधी की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोन नदी पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।
वाहन चालक ने अपना नाम मिथुन सिंह बघेल (23 वर्ष) निवासी ग्राम लकोड़ा, थाना कमर्जी, जिला सीधी बताया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 07 पेटियों में कुल 350 पाव (63 लीटर) अवैध देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹28 हजार बताई गई है।
आरोपी शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने शराब एवं वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जप्त सामग्री
▪️ 63 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब (350 पाव)
▪️ अनुमानित कीमत ₹28,000
▪️ आल्टो कार क्रमांक MP 53 ZA 6057
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, आरक्षक प्रभात तिवारी, संदीप सिंह गुर्जर एवं राजकमल भुर्तिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीधी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।
✍️ रिपोर्ट : शाहिद खान | प्राइड इंडिया न्यूज़