विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस बनी पर्यावरण प्रहरी, अमिलिया थाना व सिहावल चौकी में 50 से अधिक पौधों का रोपण

0 153

प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी | सिहावल | शाहिद खान

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिहावल जनपद अंतर्गत अमिलिया थाना एवं सिहावल पुलिस चौकी परिसर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंद्रशेखर मिश्रा बघोर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी राकेश बैस, चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से 50 से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

 

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। हर वर्ष लाखों पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन संरक्षण के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं और शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित बनाए रखते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उषा गोपाल पटेल, चंद्रशेखर मिश्रा, पुष्पेंद्र मिश्रा, संतोष पाठक, विमलेश रावत, उमेश सिंह भोले, अशोक चतुर्वेदी, महेंद्र पांडे, बद्री चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, यदुवेंद्र, भरत मिश्रा, राकेश बैस, राजमणि अहिरवार, संदीप चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, मनोज परिहार, दीपेंद्र यादव सहित थाना एवं चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा समाज को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment