विश्व पर्यावरण दिवस पर सीधी पुलिस का वृहद वृक्षारोपण अभियान

"सुरक्षा सिर्फ सीमाओं की नहीं, पर्यावरण की भी जरूरी है" — एएसपी अरविंद श्रीवास्तव

0 315

सीधी, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पुलिस सीधी द्वारा जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत सभी पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा सिर्फ सीमाओं की नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण की भी उतनी ही जरूरी है। दूषित होते पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को जीवनदान देने के समान है।”

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान ऑक्सीजन प्रदान करने वाले छायादार वृक्षों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए।

अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखरेख, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प भी लिया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर जिला पुलिस सीधी ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।

प्राइड इंडिया न्यूज़

रिपोर्ट: शाहिद खान, सीधी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment