विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार शाहजहाँपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

0 63

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत आम, लीची, अशोक, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी एवं कारापाल राम नरेश गौतम द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस दौरान कारागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

 

जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर कारापाल राम नरेश गौतम, उप कारापाल राघवेंद्र वर्मा, सुबाष चंद्र यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, पूनम तिवारी, मुकेश कुमार गुप्ता, एलएडीसी डिप्टी चीफ शालिनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment