विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम शाहजहाँपुर का विशेष वृक्षारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0 81

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में सुभाषनगर स्मार्ट रोड पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारियों, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना बेहद आवश्यक है। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से भी वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। नगर निगम का यह अभियान शहर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment