जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 226 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

0 74

सिंगरौली | 05 जून 2026

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना जियावन पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 226.2 लीटर बियर एवं शराब बरामद कर बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जियावन के उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो में अवैध शराब लोड कर ढोंगा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ढोंगा महान नदी पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक सुनील नामदेव, निवासी बाईपास जियावन को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की 226.2 लीटर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो जब्त की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 326/26 के तहत मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से शराब के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे (थाना प्रभारी, जियावन)

उप निरीक्षक आई.पी. वर्मा

सउनि तेजबहादुर सिंह

उनि रामजी त्रिपाठी

चालक प्र.आर. 13 रामसुन्दर विश्वकर्मा

पुलिस अधिकारियों ने टीम की इस सफलता पर सराहना करते हुए अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment