खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 119


प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
05- जून2026 – शुक्रवार

विश्व पर्यावरण दिवस
⛔👉सीधी प्रशासन अतिक्रमण की खबरों को लेकर नहीं है गंभीर, कुचवाही के पास कुचवाही मायापुर मुख्य मार्ग में हो गया है भारी अतिक्रमण फिर भी प्रशासन है वेशुध।
🔵👉राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, मध्य प्रदेश से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी।
मौसम➖ मध्य प्रदेश में जारी किया गया है आंधी तूफान का अलर्ट।
🔵👉भारत की रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम:भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति।
🔵👉भारत में ऑटोमोबाइल और ईंधन क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस दिशा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशभर में करीब 5,200 इथेनॉल डिस्पेंसिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की है। यह कदम पेट्रोल पर निर्भरता घटाने, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
🔵👉दरार-इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार, DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप।
🔵👉जलस्तर ने मौसम का संतुलन बिगाड़ दिया है।सीएसई की रिपोर्ट ने आंकड़ों के जरिये देश की चिंताजनक तस्वीर दिखाई है।
🔵👉पुतिन बोले- अमेरिका का मोदी पर दबाव डालना बेकार, भारत महान देश, रूस को उस पर भरोसा है, US और उसकी नजदीकी से हमें दिक्कत नहीं।
🔵👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: ‘अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो फिर भड़क सकती है जंग।
🔵👉ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता।
खेल समाचार
🔴👉🏏ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया।
❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment