नशे से दूरी, पुलिस से दोस्ती”… सिहावल जन चौपाल में युवाओं को मिला बड़ा संदेश

0 189

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी – रिपोर्ट शाहिद खान

 

रीवा जोन आईजी के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सीधी के आदेश पर सोमवार को अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल पुलिस चौकी में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सिहावल श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने ग्रामीणों एवं युवाओं से सीधा संवाद करते हुए समाज में शांति, भाईचारा और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

जन चौपाल के दौरान लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को विशेष रूप से सोशल मीडिया और एआई तकनीक के माध्यम से बनाए जा रहे फर्जी वीडियो एवं ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। चौकी प्रभारी श्री बघेल ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी है और सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह पहल बेहद प्रभावी मानी जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment