
मसौढ़ी (पटना) मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कोडिहरा गांव में मार पिट का मामला दर्ज किया गया है! इस दौरान सूचक आरती देवी,पति राकेश पासवान ने अपने हि पड़ोसी सनोज यादव, व उनकी पत्नी सुनैना देवी,बेस लाल यादव, पर मार पिट, गाली गलौज कर जाती सुचक शब्द का आरोप लगार मामला दर्ज मसौढ़ी थाना में किया है! सूचक ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वे गांव के देवी स्थान के पास अपने घर भराई के लिए मिट्टी का उठाव कर रही थी,तभी सनोज यादव ने मिट्टी उठाने से मना करने लगे ! जब मैं एतराज जतायी तो मुझे जाति सुचक शब्द कहकर गाली गलौज करने लगा और रड से मुझे मार दिया ! जिससे मैं बेहोश होकर गिर गई! सुचक ने लिखा है कि मेरी बच्ची मुझे बचाने आई तो उसे गलत निगाह से देखकर बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया! और छेड़खानी का आरोप लगाया है! इस दौरान मेरे गले से चैन, सीकड़ी छिन लिया! वहीं दूसरी ओर कुन्ती देवी पति शिया शरण सिंह ग्राम इसलामपुर ने छत पर पानी गिराने के विवाद में गांव के पांच लोगों के उपर एफ आई आर दर्ज किया है! इस दौरान सूचक ने दायर एफ आई आर में उल्लेख किया है कि दिनेश प्रसाद,अविशेक कुमार,वर्षा कुमारी, संगीत देवी ये सभी ग्राम इसलामपुर के है जो घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे! मना करने पर वर्षा कुमारी ने लोहा के कुदारी से सिर पर वार कर दिया, जिससे वे जख्मी होकर बेहोश हो गई! इस दौरान आरोपी दिनेश प्रसाद ने कनवाली और सिकड़ी लेने और पति को जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है! फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है!
नवीन कुमार संवाददाता मसौढ़ी पटना