शाहजहाँपुर पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार

0 135

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना कलान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य को दबोचा।

 

गिरफ्तार: विवेक गुप्ता निवासी नयागांव महसूलपुर, जलालाबाद

 

 

मुखबिर की सूचना पर आज 21 मई 2026 को दोपहर 1:42 बजे गुन्दौरा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

 

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ट के अनुसार आरोपी प्रमोद मिश्रा पुत्र मेवाराम मिश्र निo गांव बांसखेड़ा खुर्द थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर व विवेक गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी ग्राम नयागांव महसूलपुर थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर, लूट, चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संगठित गिरोह चलाते थे। भौतिक-आर्थिक लाभ के लिए अपराध करते थे। थाना कलान में मु0अ0सं0 149/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट दर्ज।

 

पुलिस टीम: व0उ0नि0 कमलेश सिंह, उ0नि0 अजयपाल सिंह, का0 गौरव तोमर

 

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दूसरा आरोपी प्रमोद मिश्रा फरार, तलाश जारी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment